लिखने का शौक पहले से होने के बावजूद एमएससी करने के बाद ही इस विशाल पत्रकारिता के समुद्र में कूद सका। लिखने का शौक मुझे इस दिशा की तरफ ले आया। अभी कुछ ही दिन बीते हैं जब मैं ऑन लाईन मीडिया से जुड़ा हूं। मगर मुझे खुशी है कि मैं अपने करियर के दौरान जिस वेब साईट से जुडा उसने उम्मीद से बढकर सफलता अर्जित की। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मैं उसका हिस्सा बना। फिलहाल www.cricguruonline.com में क्रिकेट की ही एक वेब साईट के तहत में अपने काम को अंजाम देता हूं। इस वेब साईट पर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले गए क्रिकेट के बारे में चर्चा की जाती है। इसके अलावा इससे जुड़ी तमाम खबरें भी इस साईट पर दी जाती हैं।